-सुचारु लेवल के साथ बनती तो गलियां नाली के गन्दे पानी से लबालब भरी नहीं रहती।
गोण्डा। जनपद मुख्यालय से चन्द किलोमीटर दूर स्थित पोर्टरगज के निकट विकास खंड झंझरी अन्तर्गत ग्रामसभा पथवलिया में ठेकेदार रज्जू सरदार के पास के मोहल्ले का आलम यह है कि पूरी गली हल्की सी बारिश होने के बाद तालाब में तब्दील हो जाता करती है। ऐसा नही है कि पानी निकलने के लिए नाली नही बनी है, पर नाली की दशा बदहाल है। आस-पास के लोगों ने बताया कि अभी छ: माह ही हुए हैं नाली का निर्माण हुए पर ढलान आदि का ध्यान न रखते हुए नाली निर्माण कर
सरकारी धन का खेला किया गया। जिसके चलते इस गली का ये हाल है कि इधर से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। यहां के रहने वाले तमाम लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का निदान किए जाने की मांग की है।

