गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

 


गोण्डा। शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा विवाहिता से करीब दो वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

      झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली विवाहिता के अनुसार, करीब सात वर्ष पूर्व उसकी शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी भी है। महिला का आरोप है कि छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवां बाजार निवासी राहुल का उसके घर पर आना-जाना था। करीब दो वर्ष पूर्व राहुल ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिया।

      पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के भरोसे में आकर वह अपने पति को छोड़कर अयोध्या चली गई और वहां किराये का कमरा लेकर रहने लगी। जीवन-यापन के लिए वह बैटरी रिक्शा चलाती है।

     महिला का आरोप है कि अब राहुल शादी करने से इन्कार कर रहा है। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

         इस संबंध में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

”go"