गोण्डा। नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में तीन दिनो से सुबह 5 बजे झूलेलाल धर्मशाला से निकाली जा रही भव्य प्रभात फेरी का समापन हुआ। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि प्रभात फेरी रोजाना शहर के भिन्न-भिन्न इलाकों में निकाली जा रही थी। प्रभात फेरी में भगवान झूलेलाल जी की जगह-जगह पर भक्तों द्वारा आरती उतारी गई। प्रभात फेरी का भक्तों ने अपने अपने घरों के सामने पुष्प वर्षा कर,अरदास कर एवं भिन्न-भिन्न तरीके के प्रसाद बांटकर स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी में भक्तगण प्रभु झूलेलाल जी के भजनों का गायन कर रहे थे। बीच-बीच में भक्त गण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य भी करते हुए दिखाई दिए। भक्त गण आयो लाल झूलेलाल के नारो से आनंदित हो रहे थे।तीन दिन के चल रहे प्रभात फेरी का समापन झूलेलाल धर्मशाला में हुआ।
प्रभात फेरी के समापन पर सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी, मथुरादास लधानी,ओमी ठक्कुर, पूरन खत्री, शीतल दास लधानी, राजकुमार लधानी, शिवकुमार लधानी, निश्चल तलरेजा, बबलू खत्री, राबिन सिंधी,मोहन कृपलानी,रवि चेनानी, सम्मिलित हुए।

