गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-करनैलगंज में बनेगा राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, विश्व शांति और तनावमुक्त जीवन का दिया जाएगा संदेश

 



गोण्डा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रस्तावित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के लिए गुरुवार को बजरंग नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के सामने वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया।   विधि-विधान से हुए पूजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान सामूहिक राजयोग के माध्यम से विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई। भूमि पूजन के मुख्य यजमान महेश कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा रहे। उन्होंने राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए अपनी भूमि समर्पित की है। पूजन में राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र भाईसाहब, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहन, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी, ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी, योगिनी दीदी, प्रमोद भाई, विश्वनाथ भाई, सुरेश चंद्र एवं गणेश भाई की विशेष उपस्थिति रही। राजयोगी ब्रह्माकुमार दीपेंद्र भाईसाहब ने कहा कि प्रस्तावित केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला, सकारात्मक चिंतन और आत्मिक शांति के लिए राजयोग का प्रशिक्षण निश्शुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने भूमि समर्पित करने के लिए महेश कुमार मिश्रा के योगदान की सराहना की। पिंटू मिश्रा ने कहा कि मानव कल्याण और समाज में शांति का संदेश पहुंचाने वाले कार्य के लिए भूमि समर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राजयोग प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करेगा। समारोह में पहुंचे अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक-रोली, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राजस्थानी वेशभूषा में सजी बच्ची ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन पंडित चंद्र कुमार शुक्ला चंदा ने किया। समारोह में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल, अरुण वैश्य, शिवकुमार बाथम, अशोक सिंघानिया, हरी कुमार वैश्य, सोनू पुरवार, अरविंद गिरि, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि, संतोष पाण्डेय, अरमान पुरवार, सरदार जोगिंदर सिंह, राधेश्याम जायसवाल, कन्हैया लाल वर्मा, मुकेश सोनी, सूर्यपाल सिंह, भगवती प्रसाद गोस्वामी, धर्मपाल सिंह, काली प्रसाद मिश्रा, अनोखे लाल मोदनवाल, सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा, गोपाल जायसवाल, अरविंद सिंह, कैलाश सोनी, विजय साहू, रामप्रकाश सिंह, मंटू सिंह, सुमित वैश्य और राजेश पुरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अंत में ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

”go"