गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के अंतर्गत द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार *एम.ए. राजनीति विज्ञान तथा एम.एससी. जंतु विज्ञान की द्वितीय मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में पूरी की जाएगी।
एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, राजनीति विज्ञान की द्वितीय मेरिट सूची में एकता तिवारी, सत्यम तिवारी, पारुल मौर्य, काजल तिवारी, अंशिका सिंह, कोमल मिश्रा, प्रभुनाथ, शिवानी यादव, काजल गुप्ता तथा लक्ष्मी देवी का नाम शामिल है।
इसी प्रकार एम.एससी. जंतु विज्ञान की द्वितीय मेरिट सूची में श्रद्धा शुक्ला, इल्मा खान, निक्की पांडेय, मुस्कान शर्मा, रमेश, लक्ष्मी तिवारी, रुही, अंशिला शर्मा, काली सिंह तथा सादिका नाज चयनित हुई हैं। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रो. जय शंकर तिवारी ने बताया महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार द्वितीय मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 21 एवं 22 अगस्त 2026 को निर्धारित समयानुसार संपन्न होगी। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से प्रवेश संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित समयावधि में प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।

