गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-200 परिवारों को विधायक ने वितरित किया बाढ़ राहत किट

 



गोण्डा। तहसील क्षेत्र के पानी से घिरे गांव गौरा सिंहनापुर में बृहस्पतिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने गांव पहुंचकर करीब 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। राहत किट मिलने से बाढ़ की परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

राहत किट वितरण के दौरान विधायक अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

      इस दौरान उपजिलाधिकारी करनैलगंज कुमार सत्यमजीत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व टीम को प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

राहत किट वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार विकास राज, राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ल, लेखपाल विकास सिंह समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान सतर्कता बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी रखने की बात कही गई।

”go"