गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पूर्वोत्तर रेलवे की पहली ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन

 


गोण्डा । पूर्वाेत्तर रेलवे ने शुक्रवार को मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ एवं कुशल बनाने की दिशा में एक नई उपलब्धि हासिल की है। मण्डल द्वारा 3 मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार ’अवध महाशक्ति’ नामक फ्रेट ट्रेन का गोण्डा से मुरादाबाद मण्डल को वाया सीतापुर होते हुए सफलतापूर्वक संचालन किया गया। यह जानकारी देते हुए रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोण्डा आरओएच डिपो द्वारा तैयार यह पूर्वाेत्तर रेलवे की पहली फ्रेट ट्रेन है। इस ट्रेन में कुल 129 वैगन एवं 3 इंजन लगाए गए हैं।

       वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया के नेतृत्व में यह ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन गोण्डा जं0 स्टेशन से दोपहर 1ः50 बजे रवाना की गई। इस फ्रेट ट्रेन में एक साथ 129 वैगनों के संचालन से एक ही ट्रिप में अधिक माल की ढुलाई संभव होगी। इससे रेलवे की राजस्व आय एवं परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। 3 ट्रेनों को एक में मिलाकर चलाने से परिचालन समय, ईंधन की खपत और ट्रैक क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। 

    साथ ही श्री गुप्ता ने बताया इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन मंडल की बेहतर कार्यक्षमता, विभागों के बीच तालमेल और अच्छे प्रबंधन का उदाहरण है। इसका उद्देश्य माल परिवहन क्षमता को बढ़ाकर ग्राहकों को तेज एवं किफायती सेवा उपलब्ध कराना है। यदि इन मालगाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता तो तीन अलग-अलग मार्ग और चालक दल की व्यवस्था करनी पड़ती। ’अवध महाशक्ति’ के रूप में एक साथ चलने से समय की बचत होगी। साथ ही अधिक सवारी/मालगाड़ी के संचालन के लिए मार्ग भी उपलब्ध होगा।

”go"