गोण्डा। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना मोतीगंज पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष मोतीगंज तेज नारायण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा- 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।गिरफ्तार अभियुक्त सनोज कुमार पुत्र बालकिशुन, उम्र 30 वर्ष, मजनू कुमार पुत्र बालकिशुन, उम्र करीब 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नईबस्ती ईमिलिया महेवा गोपाल थाना मोतीगंज जनपद गोंडा के है।गिरफ्तारकर्ता टीम में उपनिरीक्षक सुधीर यादव, कांस्टेबल महेश निषाद, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

