गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डंपर की टक्कर से सब्जी व्यापारी की मौत, साथी घायल



-परिवार पर आजीविका का संकट, सीसीटीवी से डंपर की तलाश

गोण्डा। जिले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से लोडिंग ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। कर्नलगंज क्षेत्र के निवासी पराग दत्त साहू 35 वर्ष और उनके साथी झगरू मौर्य 32 वर्ष बुधवार तड़के करीब पांच बजे लोडिंग ई-रिक्शा से गोंडा सब्जी मंडी गए थे। दोनों रोजाना मंडी से ताजी सब्जी खरीदकर आसपास के गांवों में बेचते थे। सब्जी खरीदने के बाद दोनों वापस गांव लौट रहे थे। खिरौरा मोहन के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर कई बार पलटा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पराग दत्त साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झगरू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

परिवार में कोहराम आजीविका पर संकट

हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पराग अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही डंपर और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह-सुबह डंपरों की मनमानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 5 से 8 बजे के बीच मंडी रोड पर ओवरलोड डंपर और ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

”go"