गोण्डा। परसिया बहोरीपुर गांव का छह वर्षीय छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपने असाधारण प्रतिभा व स्मरण शक्ति से क्षेत्र सहित जिले के लोगों का मन मोह लिया,छ: वर्षीय छात्र के प्रतिभा से प्रभावित होकर विद्यालय के प्रबंधक, एएसपी व जिलाधिकारी ने रुद्र प्रताप को सम्मानित किया।
जिले के सदर तहसील व विकास खंड इटियाथोक क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार साहू का छ: वर्षीय पुत्र ने अपने स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा से स्कूल व क्षेत्र समेत जनपद का नाम भी गौरवान्वित किया है। बताया जाता है कि रुद्र प्रताप साहू भारत के संविधान की प्रस्तावना महज 37 सेकंड में सुनाकर अपनी स्मरण शक्ति व ज्ञान परिचय दिया है। यही नहीं रुद्र प्रताप ने भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम एवं सामान्य ज्ञान के एक सौ प्रशनों के उत्तर के साथ साथ और कई महत्वपूर्ण जानकारियां बड़ी सहजता से सुना देता है। पहली कक्षा के छात्र रुद्र प्रताप साहू के इस स्मरण शक्ति व प्रतिभा से प्रभावित होकर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एवं जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इतनी कम उम्र में स्मरण शक्ति, सीखने की लगन व सामान्य ज्ञान में रुची क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही है। वहीं क्षेत्र में रुद्र प्रताप की खूब सराहना हो रही है और उसके माता पिता समेत क्षेत्रवासी, गुरुजन उसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

