गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एक माह के दूधमुंहे को छोड़ 2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

 


-ब्लाउज सिलवाने के बहाने निकली, देर रात तक नहीं लौटी, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

गोण्डा । जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जाते समय वह अपने 1 माह के दूधमुंहे बच्चे को भी घर पर छोड़ गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर चौकी अन्तर्गत गांव की रहने वाली युवती की शादी करीब 8 साल पहले धानेपुर क्षेत्र में हुई थी। दंपती के 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 6 साल का है और छोटा बेटा अभी सिर्फ 1 महीने का है। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे विवाहिता घर से ब्लाउज सिलवाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। रात भर इंतजार करने के बाद मंगलवार को परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

प्रेम प्रसंग की आशंका

परिजनों को आशंका है कि महिला अपने परिचित एक युवक के साथ चली गई है। 1 माह के बच्चे के घर पर रह जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। बच्चे की देखभाल दादी कर रही हैं। विवाहिता की सास ने मंगलवार को धानेपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर में बहू के लापता होने और किसी के साथ चले जाने की आशंका जताई गई है।

पुलिस जांच में जुटी

धानेपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला के मोबाइल नंबर और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला अपनी मर्जी से गई है या कोई और वजह है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

”go"