इटियाथोक-गोण्डा । सोमवार की सुबह परसिया बहोरीपुर के नौशहरा गांव के युवक अर्जुन (21) का शव सोमवार को घर से दूर नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। युवक मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मां नंदिनी ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह घर से किसी बात पर नाराज होकर चला गया था। रात में काफी देर तक उसकी पिता मोतीलाल व पड़ोसियों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह मोतीलाल जब अपने खेत की तरफ गए तो शव नीम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार में पत्नी पुष्पा, मां नंदिनी, बड़ा भाई राकेश,बहन मानसी हैं है।

