गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मण्डल कारागार,गोण्डा में मीनू के हिसाब से न भोजन न मिलने का बाहर निकले बंदियों ने किया खुलासा

 


-बंदियों का आरोप-जेल के अंदर 20 रुपए में बिक रही एक चम्मच सब्जी

-कच्ची रोटी, पानी जैसी दाल, निरीक्षण के दिन ही चुस्त व्यवस्था।

गोण्डा । मण्डल कारागार गोण्डा की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। जेल से रिहा होकर बाहर आए कुछ बंदियों ने नाम न छापने की शर्त पर कारागार के अंदर भारी अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बंदियों का कहना है कि जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है।

बंदियों ने बताया कि भोजन में कटहल की रसेदार सब्जी दी जा रही है, जो खाने में मीठी लगती है और बड़े-बड़े साग के साथ 1-2 पीस आलू ही होते हैं,दाल पानी नुमा रहती है। रोटी भी आधी कच्ची और आधी पकी हुई दी जाती है। नाश्ते में पहले चना-गुड़ मिलता था, लेकिन अब पानी जैसी पतली दलिया और पानी जैसी चाय दी जा रही है, जिसे ज्यादातर बंदी पीते तक नहीं हैं।

जेल के अंदर बिक रही सब्जी

सबसे गंभीर आरोप यह है कि जेल के अंदर ही सब्जी की बिक्री हो रही है। बंदियों के अनुसार जेल में बड़े भगोने में सब्जी लाकर 15 से 20 रुपये में एक चम्मच सब्जी बेची जाती है। जिसके पास पैसे होते हैं वह खरीदकर खाता है, बाकी कैदी भूखे रहकर जेल प्रशासन को कोसते हैं। बंदियों का यह भी आरोप है कि जब जिला प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण पर आते हैं तो उस दिन व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहती है और जब वह बंदियों से पूंछते है तो डर के कारण कोई भी बंदी सच नही नही बताता, बाहर निकले बंदियों का कहना है कि यदि अधिकारियों द्वारा वाकई में व्यवस्था देखना होता तो वह बंदियों से पूंछने के बजाय सीसीटीवी फुटेज की जांच करके सच उजागर करने में सक्षम हैं।

पारदर्शिता की मांग

बंदियों ने मांग की है कि यदि जेल में मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है तो जेल प्रशासन को सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसमें जिलाधिकारी, जिला जज व पुलिस अधीक्षक को जोड़ना चाहिए। साथ ही प्रति बैरक में भोजन वितरण की फोटो रोजाना अपलोड की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बंदियों के इन आरोपों से जेल प्रशासन के साथ-साथ समय-समय पर निरीक्षण करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। वहीं जेलर आफताब अंसारी का कहना है कि हमारे जेल में मीनू के हिसाब से भोजन बन रहा है हम और अधीक्षक चेक करते हैं, बाहर निकले हुए बंदियों का आरोप गलत व निराधार है।

”go"