गोण्डा । इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक फिसल जाने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खरगूपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता (26)और बेटे कार्तिक (6) के साथ गोंडा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े।
इसमें ममता को गंभीर चोटें आईं। डायल एंबुलेंस की मदद से उन्हें इटियाथोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रामतेज और कार्तिक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

