गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक ने किया 14 पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल, 3 थानों को मिले नए प्रभारी



-जनहित में तत्काल प्रभाव से जारी हुआ तबादला आदेश।

गोण्डा। जनपद में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में हुई जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उगरीवेगमगंज थाना प्रभारी चन्दन कुमार, खरगूपुर थाना प्रभारी  गोविन्द कुमार और धानेपुर थाना प्रभारी  अरविन्द यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात राजेश कुमार तिवारी को खरगूपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जनसूचना सेल प्रभारी दिनेश सिंह अब वजीरगंज थाने का प्रभार संभालेंगे। वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय को धानेपुर और खोरहन्सा चौकी प्रभारी  पवन मिश्रा को उगरीवेगमगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कहोबा चौकी प्रभारी तेज़नरायन गुप्ता को मोतीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उगरीवेगमगंज के अतिरिक्त निरीक्षक रमाशंकर राय को कर्नलगंज, मोतीगंज के अतिरिक्त निरीक्षक  यशवंत कुमार सिंह और कर्नलगंज के अतिरिक्त निरीक्षक  अरविन्द कुमार को अपराध शाखा में तैनाती मिली है। पुलिस लाइन में तैनात आशुतोष सिंह को एसओजी/स्वाट का प्रभारी और श्रीमती सुगित्रा को जनसूचना सेल का प्रभारी बनाया गया है। स्वाट/सर्विलांस प्रभारी  मनीष कुमार को अब सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर होगा।

”go"