गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दिवंगत महेश प्रताप सिंह फौजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 


गोण्डा । विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत गंगा पुरवा में बुधवार को दिवंगत फौजी महेश प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा के तत्वावधान में श्रद्धापूर्ण एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिवंगत फौजी के परिजनों, द वॉरियर सैनिक परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय नागरिकों एवं युवाओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सैनिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरज सिंह, युवा समाजसेवी सी.पी. सिंह, विकास मंच अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह, 48 बटालियन गोंडा के जेसीओ विपिन सिंह तथा हवलदार आशिफ खान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दिवंगत फौजी महेश प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी देकर वीर सपूत को नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरज सिंह, समाजसेवी सी.पी. सिंह, द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा एवं एनसीसी कैडेट्स ने दिवंगत सैनिक की स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महेश प्रताप सिंह ने अपने कर्तव्य पालन के दौरान जिस साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि सैनिक केवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि अपने त्याग, समर्पण और बलिदान से पूरे राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत करता है। ऐसे वीर सपूतों का सम्मान करना तथा उनकी स्मृतियों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज का नैतिक दायित्व है कार्यक्रम में द वॉरियर सैनिक परिवार, गोंडा की तरफ से गिरीश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष दूबे, करन सिंह, आदित्य सिंह, अक्कू सिंह, शिवमोहन सिंह, कृष्णा तिवारी, मोहित सिंह, पंकज सिंह एवं सिद्धार्थ सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में चंदन सिंह, दुर्गेश सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, राजन, आशीष सिंह ,गौरव, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में द वॉरियर सैनिक परिवार के सदस्य, ग्रामीण, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत फौजी महेश प्रताप सिंह के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

”go"