गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

 




गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/2026, धारा 191(2), 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राज सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

      मिली जानकारी के मुताबिक वादी आशीष कुमार मिश्र पुत्र प्रहलाद चन्द मिश्र निवासी छेदीपुरवा, स्टेशन रोड गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उनके पेट्रोल पम्प पर मुकेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद व मुकेश कुमार तिवारी सेल्समेन का कार्य करते है। दिनांक 27.3.2026 को रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा बोतल में पेट्रोल भरने को कहा मना करने पर गाली गुप्ता व धमकी देते हुए चला गया। फिर जब सेल्समैनो द्वारा पेट्रोल पम्प बन्द करके निकट बाबा ढाबा पर खाना खा रहे थे तभी विपक्षी राज सोनी व उनके सहयोगी साथ में चाकू लेकर आये और मार पीट कर गम्भीर रुप से घाटल कर दिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

आज दिनांक 2.7.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त राज सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

”go"