गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-स्टेशन रोड पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पांच दिन बाद वायरल वीडियो से हरकत में आई पुलिस

 


-शराब दुकान के बाहर खुलेआम लाठी-डंडों से हमला, भीड़ तमाशबीन बनी रही; गश्त और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल।

गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान के सामने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है, जिससे पुलिस की सतर्कता और नियमित गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।

       वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले दो युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते हैं। इसके बाद शराब दुकान पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी लाठी-डंडा लेकर हमले में शामिल हो जाता है। हमलावर युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं।

      जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक शराब खरीदने दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो अन्य लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर हिंसक मारपीट में बदल गई।

       सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े या शाम के समय इतनी देर तक मारपीट होती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यदि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या मामला सामने आता? यह प्रश्न आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

        नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो लगभग पांच दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वालों और पीड़ित की पहचान कराई जा रही है तथा शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

        घटना ने शराब दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शराब दुकानों के बाहर आए दिन विवाद, मारपीट और हुड़दंग की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रभावी पुलिस निगरानी और आबकारी विभाग की सख्ती नहीं दिखती।

”go"