गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी: भारतीय मजदूर संघ के मंत्री प्रदीप राय पर आरोप, एसआईटी जांच की उठी मांग

 


गोण्डा । तहसील करनैलगंज के उपजिलाधिकारी को बुधवार को दिए गए एक प्रार्थना पत्र में भारतीय मजदूर संघ के मंत्री प्रदीप राय पर बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध धन वसूली कर करोड़ों रुपये की कथित संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने तथा आय से अधिक संपत्ति की जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

       प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रदीप राय पर आरोप है कि उन्होंने मैजापुर चीनी मिल में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अनेक बेरोजगारों से लाखों रुपये वसूले। शिकायत में दावा किया गया है कि कथित रूप से इस तरह एकत्र की गई धनराशि से उन्होंने अपने तथा करीबी रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि थाना कटरा बाजार में वर्ष 2018 का एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज होने का हवाला दिया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार मिश्रा, बालकराम तथा संदीप सिंह सहित कई लोगों से अलग-अलग रकम लेकर नौकरी दिलाने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे मामलों की संख्या सैकड़ों में हो सकती है और सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए व्यापक जांच जरूरी है। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की एसआईटी से जांच कराई जाए, कथित आय से अधिक संपत्ति की पड़ताल की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हालांकि, यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र में लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

”go"