गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद



गोण्डा। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 243/26, धारा 305, 331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 4 अभियुक्तों 1. अर्जुन गौंड पुत्र राजेश गौड़, 2. रवि गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता, 3. हिमांशु कुमार पुत्र शिवकुमार, 4. डुग्गे उर्फ विन्द्रेश पुत्र मस्तराम को लोलपुर पुल के समीप से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 अदद मंगल सूत्र, 1 जोड़ी पायल बरामद किया गया। 

           मिली जानकारी के मुताबिक 

दिनांक 7.7.2026 को वादी रामबहादुर यादव पुत्र भगवती यादव निवासी महावीरन इस्माइलपुर थाना नवाबगंज गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक 6/7.7.2026 की रात कुछ चोरो द्वारा उनके घर में घुस कर वादी का व उनके भाई का मोबाइल फोन व जेवरात चोरी कर लिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 243/26 धारा 305, 331(4), 317(3) बीएनएस बनाम अज्ञात चोरो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

             जिसमें आज दिनांक 8.7.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 4 शातिर चोरों 1. अर्जुन गौंड पुत्र राजेश गौड़, निवासी भुवर रिरंजन पुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती, 2. रवि गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता,निवासी केवटली नानकार थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थ नगर, 3. हिमांशु कुमार पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम धनऊडीह थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर, 4. डुग्गे उर्फ विन्द्रेश पुत्र मस्तराम निवासी महेशपुर थाना  नवाबगंज, जनपद–गोण्डा को लोलपुर पुल के समीप से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अदद मोबाइल फोन, 1 अदद मंगल सूत्र, 1 जोड़ी पायल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

”go"