गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ओवरलोड ट्रांसफार्मर से बिजली संकट, ग्रामीणों ने विधायक से की हस्तक्षेप की मांग



करनैलगंज-गोण्डा। विकासखंड क्षेत्र के शीशामऊ गांव के कोटिया मजरा में लंबे समय से ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह से मिलकर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 70 परिवारों और लगभग 500 की आबादी को केवल 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है, जिससे कई दिनों तक गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उनका कहना है कि करीब 20 दिन पहले बदला गया ट्रांसफार्मर भी दोबारा खराब हो गया है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने और क्षमता बढ़ाने की मांग के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

       राजू, अनवर, सलीम, राजकुमार, अनीश, अयूब, हसनैन, जुमई, बब्बन समेत अन्य ग्रामीणों ने विधायक से शीघ्र कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। विधायक अजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की गई है, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती और परेशानी से राहत मिल सके।

”go"