गोण्डा। डॉ. वीरेन्द्र सिंह निदेशक गन्ना विकास निदेशालय भारत सरकार लखनऊ द्वारा गोंडा जनपद में संचालित विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के अनुवीक्षण (Monitoring) के अंतर्गत गन्ना विकास परिषद गोण्डा के ग्राम बैनिया मे राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत कृषक तरुवर वर्मा पुत्र राम अच्छेवर के को. शा. 17231 के प्रदर्शन प्लाट एवं गन्ना विकास परिषद मैजापुर के ग्राम भुलभुलिया मे राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत उर्मिला सिंह पत्नी रवि प्रकाश सिंह गन्ना प्रजाति- COLK 14201 के प्रक्षेत्र प्रदर्शन तथा इसी ग्राम के कुशलता सिंह पत्नी राज मंगल सिंह के राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत प्राथमिक पौधशाला गन्ना प्रजाति- CO-0118 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैजापुर /गोण्डा सुनील कुमार शुक्ल तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, मनकापुर/नबाबगंज अब्दुल आज़ाद अंसारी, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक रंजीत सिंह, अनूप कुमार, हीरा लाल एवं चीनी मिल मैजापुर के सी डी ओ उपस्थित रहे।

