गोण्डा। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह और गन्ना महाप्रबंधक आर.के. त्यागी के निर्देश पर चीनी मिल मनकापुर द्वारा ग्राम बेलावां में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गन्ना सर्वे प्रदर्शन का महत्व और लाभ, समितियों द्वारा अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों की जानकारी, शरदकालीन गन्ना बुवाई की विधि तथा समिति की नई सदस्यता के बारे में बताया गया। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की भी पूरी जानकारी दी गई। गोष्ठी में चीनी मिल मनकापुर से सहायक गन्ना प्रबंधक विकास वीर सिंह, फीड असिस्टेंट सौरभ चंद और समिति के गन्ना पर्यवेक्षक रामरत्न मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

