गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 


करनैलगंज-गोण्डा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नेहा मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक पर राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया गया। निष्पक्ष जांच कर मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।

सपा नेता राम अवध गोस्वामी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। भगवती प्रसाद मिश्र ने जेल भरो आंदोलन की बात कही, जबकि अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कटरा बाजार विधानसभा समेत जिले में सपा कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यवाहियों को निष्पक्ष बनाने की मांग भी की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजी गई।

      प्रदर्शन में त्रिलोकीनाथ तिवारी, राम कुमार शुक्ल, राम अवध गोस्वामी, भगवती प्रसाद मिश्र, अमरेश कुमार चतुर्वेदी, विद्या प्रसाद मिश्र, नंद किशोर ओझा, पंकज गोस्वामी, अर्जुन गोस्वामी, चंद्रदीप सिंह, विनय पाण्डेय, कुलदीप श्रीवास्तव, रूप नारायण चवन्नी, लेखराज यादव, शिवनरेश पाण्डेय, अजय मिश्र, बाबादीन मिश्र सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

”go"