गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दीवार काटकर घर में घुसे चोर, जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

 


गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरास में चोरों ने दीवार काटकर एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गांव निवासी रवीन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब ढाई बजे अज्ञात चोर मकान की दीवार काटकर घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, झुमकी, अंगूठी, बिछिया, चांदी का सिक्का, चांदी का ब्रेसलेट तथा 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए।

      पीड़ित ने तहरीर में गांव के तीन लोगों समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नामजद आरोपियों द्वारा पूर्व में उन्हें धमकी भी दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे।

      पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

”go"