गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- 12 घंटे बिजली कट, ‘फीडर ठीक हो रहा’ कहकर टरकाते रहे कर्मचारी, ई-मेल से मचा हड़कंप



-बालूगंज में रातभर गुल रही बिजली: लाइनमैन ड्यूटी छोड़ घर भागा


कर्नलगंज-गोण्डा। भीषण गर्मी में 12 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रहने और विभागीय लापरवाही से आजिज आकर मोहल्ला बालूगंज के एक नागरिक ने बुधवार रात ही विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को ई-मेल भेज दिया। शिकायत में लाइनमैन के ड्यूटी से नदारद होने का आरोप लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। अफसर अब जांच की बात कह रहे हैं।


5 बजे गई लाइट, रातभर नहीं लौटी


पीड़ित शिव शंकर भट्ट ने भेजे ई-मेल में बताया कि 10 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे से मोहल्ला बालूगंज की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पावर हाउस कर्नलगंज के मोबाइल 

नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। हर बार कर्मचारियों ने यही आश्वासन दिया कि “फीडर में खराबी है, टीम लगी है, जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।”

लाइनमैन काम छोड़कर घर चला गया


आरोप है कि देर रात तक जब बिजली नहीं आई तो दोबारा फोन किया गया। इस बार बताया गया कि नाइट ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन बिना मरम्मत किए ही घर चला गया है। अब काम गुरुवार सुबह होगा। नतीजा, भीषण गर्मी और उमस में पूरे मोहल्ले ने रात जागकर काटी। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।


ई-मेल, एक्स और व्हाट्सएप पर शिकायत


विभागीय टालमटोल से नाराज शिव शंकर भट्ट ने बुधवार रात ही उच्चाधिकारियों को विस्तृत ई-मेल भेजकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और व्हाट्सएप के जरिए भी विभाग के अन्य अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। शिकायत में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी करने की मांग की गई। 

विभाग में मची हलचल

ई-मेल बम फूटते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह से ही अधिकारी मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। एसडीओ कर्नलगंज ने कहा कि “शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उपभोक्ताओं को असुविधा के लिए खेद है।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश


मोहल्लेवासियों का कहना है कि गर्मी में बिजली कटौती आम बात हो गई है। शिकायत करो तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। रात में फॉल्ट हो जाए तो लाइनमैन फोन तक नहीं उठाते। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।

       गौरतलब है कि शासन के निर्देश हैं कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति अनिवार्य है। बावजूद इसके कर्नलगंज में रोस्टिंग के नाम पर घंटों कटौती से लोग परेशान हैं।

”go"