गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नगर में चला बिजली चोरी रोकने का अभियान, पांच लोग पकड़े गए

 


करनैलगंज-गोण्डा। बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के तहत सोनादसी पुरवा, सब्जी मंडी, गाड़ी बाजार तथा भैरवनाथ पुरवा समेत विभिन्न मोहल्लों में सघन जांच की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन, मीटर एवं बिजली उपयोग की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

       अवर अभियंता अमित कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 38 स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच में पांच लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। आरोपितों द्वारा विभागीय नियमों की अनदेखी कर सीधे लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचती है, साथ ही नियमित रूप से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएंगे।

अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विभाग का बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

”go"