गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-गोण्डा में दिल दहला देने वाला हादसा: घायलों को बचाने दौड़े लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार एसयूवी कार

-

मृतकों की फोटो व अस्पताल पर उपचार हेतु लाए गए घायल।

गोण्डा। इंसानियत का फर्ज निभाना पांच लोगों को भारी पड़ गया। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ हाईवे स्थित भलियनपुरवा नारायणपुर मोड़ पर बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सूर्यवंशम पुरवा में मातम पसरा है।

पहले बाइक टकराई, फिर टूटा मौत का कहर

        प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे भलियन पुरवा नारायणपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को उठाने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग कई फीट दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर 4 की मौत, 5वें ने रास्ते में तोड़ा दम

ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल 10 वर्षीय अंशुमान को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। हादसे में मृतकों के नाम गुलशन 25 वर्ष पुत्र शत्रोहन, निवासी सूर्यवंशम पुरवा, नारायणपुर मांझा, संजय कुमार तिवारी 37 वर्ष पुत्र कृष्णपाल तिवारी, निवासी तरहटा, हसन मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र हैदर अली, निवासी भलियन पुरवा नारायणपुर मांझा, इम्तियाज अली 27 वर्ष पुत्र हैदर अली, निवासी भलियनपुरवा नारायणपुर मांझा, अंशुमान 10 वर्ष पुत्र शत्रोहन, निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायणपुर मांझा शामिल हैं। घायलों में अलताफ 22 वर्ष पुत्र हैदर अली, तबरेज आलम 19 वर्ष पुत्र हुसैन अली, विनय प्रताप सिंह उर्फ शनी सिंह 26 वर्ष पुत्र संजय सिंह निवासी करुआ, और परवेज 17 वर्ष पुत्र हसन अली, सभी निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायणपुर मांझा बताये जाते हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक्सयूवी कब्जे में, मालिक व चालक हिरासत में

हादसे की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में शामिल दिल्ली नंबर की एक्सयूवी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन मालिक करनैलगंज निवासी शोएब और ड्राइवर आबिद को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक-एएसपी पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

गांवों में पसरा मातम, अंतिम संस्कार तक डटी रही पुलिस

एक साथ पांच मौतों की खबर से नारायणपुर मांझा और तरहटा गांव में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सूर्यवंशम पुरवा में चूल्हे तक नहीं जले। कर्नलगंज पुलिस ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार दोपहर बाद तक होने तक कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैदी से डटे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों का बेहतर इलाज कराने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार व एसयूवी चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

”go"