गोण्डा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम व विद्यालय न जाने वाले बच्चो के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर और थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में थाना छपिया मिशन शक्ति टीम द्वारा " ग्राम -मसकनवा यादवपुरवा व दरियापुर नौडीहवा " में बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया व उनको मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा वहां उपस्थित लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे " मिशन शक्ति केंद्र " के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा -112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

