गोण्डा। अज्ञात कार की टक्कर मारने से घायल हुए व्यक्ति को मानवता का परिचय देते हुए चौकी दतौली के हेड कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया व अन्य पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। मनकापुर कोतवाली के पुलिस चौकी दतौली पर तैनात कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल, लोग कर रहे सराहना।
बताते चलें कि चीनी मिल दतौली गेट के सामने मिल में ठेकेदारी में काम करने वाले मजदूर जिसका नाम सचिन चौबे पुत्र वकील चौबे निवासी ग्राम साखोपर दुर्गबलिया थाना कसया जनपद कुशीनगर जो चीनी मिल में काम करता था उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे दतौली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कनौजिया व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस बुलवाकर मनकापुर सीएचसी पहुंचाया जहां उसकी इलाज चल रही है पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना की है।

