गोण्डा। थाना कोतवाली देहात के सालपुर धौताल गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जिसने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, संतोष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।- अधेड़ की पेड़ से लटकी मिली लाश

