गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- विद्युत पोल से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

 


गोण्डा। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत इटियाथोक -बाबागंज रोड पर अयाह चौराहे पर बीती आधी रात को हुए भीषण मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज गोंडा नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

       मिली जानकारी के अनुसार गत गुरुवार को अयाह गन्ना सेंटर के पास रहने वाले अरविंद यादव के पौत्र के बरही संस्कार पर आयोजित भोज में शामिल होने के लिए देर रात में बिरमापुर गांव के सम्मयदीन वर्मा के पुत्र मिथुन (25) और इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पुराने गेट के पास रहने वाले श्रवण कुमार शिक्षक के सुपुत्र गए हुए थे। आधी रात के करीब अपाचे बाइक से दोनों युवक अपने घर वापस लौट रहे थे। अयाह चौराहे पर सड़क किनारे लगे एलटी बिजली के पोल में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक टकरा गई। दुर्घटना में पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया, साथ ही बगल में ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई सीमेंट की बेंच का भी कुछ हिस्सा टूट गया। इस दुर्घटना में मिथुन वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि श्रवण कुमार का पुत्र गंभीर घायल हो गया।

         आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया और पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी गई। इस दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है, जबकि अभी सड़क किनारे लगे पोल को नहीं हटाया गया है, जिस वजह यह दुर्घटना हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बाइक काफी अधिक गति में होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। इटियाथोक पावर हाउस के अवर अभियंता अंकुर सिंह ने कहा कि एस्टीमेट बना दिया गया है, बाबागंज की तरफ से पोल शिफ्टिंग का काम लोक निर्माण विभाग करवा रहा है, जल्द ही सभी पोल हटाए जायेंगे।

”go"