गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, शहीद और आम्रपाली एक्सप्रेस का करनैलगंज में ठहराव शुरू, कैसरगंज सांसद व डीआरएम ने दिखाई हरी झंडी



करनैलगंज-गोण्डा। मंगलवार को कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह के प्रयासों से कर्नलगंज और जरवल क्षेत्र के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की स्वीकृति के बाद आम्रपाली एक्सप्रेस एवं शहीद एक्सप्रेस का ठहराव कर्नलगंज और जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर शुरू कर दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद करण भूषण सिंह एवं डीआरएम गौरव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

       लंबे समय से क्षेत्र के लोग इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। ट्रेनों के न रुकने के कारण यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर सफर करना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए सांसद करण भूषण सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी, जिसे मंजूरी मिल गई।

     इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद करण भूषण सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण कराया गया है तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है, जिससे क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान राम मंदिर निर्माण से जुड़े मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अभी और मेहनत करनी होगी, क्योंकि सत्ता की कुर्सी अभी काफी दूर है।

            साथ ही सांसद ने यह भी बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को गोण्डा तक लाने की मांग भी की गई है। यह प्रस्ताव विचाराधीन है और जल्द ही इस संबंध में भी क्षेत्रवासियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

      कार्यक्रम में युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह 'मोनू', जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता, रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहित पांडे, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, नमामि गंगे के संजय यज्ञसेनी, अरुण वैश्य, नामित सभासद शिवा भट्ट, अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, विवेक सिंह, अशोक सिंघानिया, मुकेश वैश्य, शिवम् सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी एवं रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

”go"