गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 2 बस सीज एवं 2 का किया चालान

 


गोण्डा । जनपद में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर संचालित यात्री बसों की सघन जांच की गई तथा परमिट की शर्तों एवं अन्य परिवहन नियमों के अनुपालन का निरीक्षण किया गया।

     जांच के दौरान परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाई गई 2 बसों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त (सीज) कर दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अनियमितताओं एवं नियमों के उल्लंघन के मामले में 2 अन्य बसों का चालान भी किया गया। परिवहन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संदेश दिया गया।

      एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय ने बताया कि जनपद में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी वाहन संचालक को नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

     उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वाले अथवा अन्य परिवहन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे वाहन संचालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

      परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों एवं परमिट की शर्तों का पूर्णतः पालन करें, जिससे सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

”go"