गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-दो बाइकों की भीषण टक्कर में नाबालिग बेटे समेत दो की मौत व पति-पत्नी घायल

 


गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनकापुर सिरसा गांव के पास दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में नाबालिग बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

       प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवकुमार (32 वर्ष) निवासी सिरसा  बाइक से नवाबगंज से गोंडा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किसुनदासपुर से नवाबगंज जा रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

        इस घटना में शिवकुमार और दूसरी बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके एक वर्षीय बेटे आयुष को भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

        स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में ही शिवकुमार की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक वर्षीय बच्चे आयुष को मृत घोषित कर दिया। घायल पति-पत्नी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

          सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

       हादसे में एक वर्षीय मासूम और युवक की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। सिरसा और किसुनदासपुर गांव में शोक की लहर है।

”go"