गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दाल चावल की इडली कैसे बनाये

kee-Idli


( वर्तिका श्रीवास्तव )
आमतौर से तो इडली सूजी/रवा से ही बनाई जाती है। इडली की सबसे खास बात तो यह है कि आप चाहे नाश्ते में खाएं, या फिर लंच में या डिनर में। सूजी की इडली झटपट बन जाती है। लेकिन स्वाद के मामले में तो दाल चावल से बनी हुई इडली ही लाजवाब होती है। दाल-चावल की इडली बनाने के लिए उसे पीस कर पहले से ही भि‍गोया जाता है जिससे कि वह फर्मेंट हो सके। गर्म मौसम में भिगोने के लिए 24 घंटे और ठंडे मौसम में 48 घंटे का समय उचित होता है। तो फिर बनाते हैं दाल चाल की इडली बनाने की रेसिपी।

दाल चावल की इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चावल तीन कप
02 उड़द की धुली हुई दाल एक कप
03 बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच
04 तेल इडली स्टैंड चिकना करने के लिए
05 नमक स्वाद अनुसार

दाल चाल की इडली बनाने की विधि-

दाल चाल की इडली बनाने के लिए सबसे पहले तो चावल और उड़द की दाल को बीन कर साफ कर लें। और फिर उन्हें अलग-अलग धो कर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह दोनों चीज़ो का पानी पूरी तरह से निकाल दें। और इसके बाद उन्हें अलग-अलग मिक्सर में पीस लें। पीसते समय इस बात खास ध्यान रखें कि दाल एकदम बारीक पिसे और चावल थोड़े से मोटे।

दोनों चीज़ो को पीसने के बाद आपस में अच्छे से मिला लें और अच्छी तरह से फेंट लें। और इसके बाद मिश्रण में नमक और बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह से मिला दें इसके बाद इसे ढ़क कर रख दें। मिश्रण को इडली बनाने के लिए तैयार होने में गर्म मौसम में 24 घंटे और ठंडे मौसम में 48 घंटे तक का समय लगता है।

तैयार हो जाने पर दाल चावल का मिश्रण फूल कर पहले से भी दोगुना हो जाएगा और इस तैयार मिश्रण को एक बार फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अगर यह ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें।

अब इडली बनाने की बारी है अगर आपके पास इडली बनाने वाला बर्तन है तो फिर उसका उपयोग करें नहीं तो प्रेशर कुकर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

और इसके लिए कुकर में 1/2 लीटर पानी डाल कर उसे गर्म होने के लिए स्टैंड पर रख दें और इसके बाद इडली स्टैंड के सांचों में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें फिर इन सांचों में आवश्यकतानुसार मिश्रण डाल कर स्टैंड को कुकर में रख कर ढ़क्कन से बंद कर दें और ढ़क्कन की सीटी को हटा दें।

अब गैस की आंच को तेज़ कर दें और 10 मिनट तक इडली को पकने दें 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और प्रेशर कुकर को थोड़ा सा ठंडा होने दें। और इसके बाद कुकर का ढ़क्कन खोल कर इडली स्टैन्ड निकालें और इडलियों को गरमागर्म सांबर, नारियल चटनी और मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें और खाएं।

लीजिए, दाल चावल की इडली बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट तैयार है। इन्हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और सांबर, नारियल चटनी या मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप दाल चाल की इडली  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"