गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चोरों ने जेवर व नगदी समेत करीब दो लाख से अधिक के सामान को पार

 
choron-ne-jevar-va-nagadee-samet-kareeb-do-laakh-se-adhik-ke-saamaan-ko-paar

कर्नलगंज-गोण्डा।  कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत सकरौरा ग्रामीण के मजरा गोंडियन पुरवा में तीन अलग अलग घरों में चोरों ने जेवर व नगदी समेत करीब दो लाख से अधिक के सामान को पार कर दिया। यहां के निवासी खन्नू कश्यप के यहां से चोरी किया गया। जहां से 20 हजार नगदी व चांदी की मूर्ति, चांदी के सिक्के समेत जेवर चोरी कर ले गए। वहीं इसी गांव के प्रकाश कश्यप व मुंशीलाल के घर का ताला तोड़कर घर मे रखा कपड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस सम्बंध में पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नही आया है। तहरीर भी प्राप्त नही हुई है।

”go"