गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणो ने पकड का किया पुलिस के हवाले

 
choree-kar-rahe-chor-ko-graameeno-ne-pakad-ka-kiya-pulis-ke-havaale

कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम विवियापुर अवधूत निवासी राजकुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि बुधवार की शाम उसके साथ उसकी पत्नी व बच्चे खाना खाकर अपने छप्पर के घर में सो रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे पांच चोर पहुंचे और घर मे घुसकर एक उसके पत्नी के गले से मंगलसूत्र व पैर से पायल निकालने लगे। इतने में उसकी पत्नी जग गई और हल्ला गुहार करने लगी, तब तक चोर जेवर निकाल चुके थे। हल्ला गुहार सुनकर उसके साथ आस पास के लोग भी जाग गये। और दौड़ाकर एक को पकड़ लिया उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गये। रात में उसने डायल 112 की पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस को भी सूचित किया। डायल 112 की पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पकड़े गये चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई नही कर रही। हल्का दरोगा कौशल किशोर भार्गव ने बताया कि चोरी का नही बल्कि मारपीट का मामला है। जिसमे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह कोई भी आरोप लगाने के लिये स्वतंत्र हैं।

”go"