गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मंडलायुक्त कि अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न



- मण्डलायुक्त ने विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाइसेंस एवं पते का  सत्यापन कराए जाने के दिए निर्देश।

गोण्डा । मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक महाराजा सुहेलदेव सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने सभी जिलें में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि देवीपाटन मण्डल सभी जनtपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटो की स्थिति एवं उन पर किये जाने वाले सुधारात्मक कार्य तथा नवीन ब्लैक स्पाट्स हेतु चिन्हांकन किया जाए एवं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाये। जिले के प्रमुख मार्गाे पर सड़क सुरक्षा चिन्हों का बोर्ड/संकेतांक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग (कलर), रंबलिंग स्ट्रिप बनाये जाएं। मार्गाे के मोड़ पर, डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।

         उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। जिससे गोल्डेन आवर (दुर्घटना से 01 घण्टा) में घायलों को उचित इलाज मिल सके। राहवीरों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जायेगा। समिति द्वारा यह अपील भी की गई कि सरकार की इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को ससमय अस्पताल पहुंचाकर अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। 

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाइसेंस एवं चरित्र तथा पते का सत्यापन कराया जाए। जनपद के सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर बैठक करायी जाए। विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा वर्ष में एक बार विद्यालय से सम्बन्धित सभी यान चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय में सम्बद्ध यानों के दस्तावेज पंजीयन पुस्तिका, फिटनेट, बीमा, परमिट, जांच करायी जाए। विद्यालय में अभिभावकों/अध्यापकों की बैठक में अभिभावकों को सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। बच्चों के विद्यालय आने एवं विद्यालय की छुट्टी के समय जाम की समस्या के दृष्टिगत विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए। विद्यालय परिसर के बाहर दोनों साईडों पर रोड ब्रेकर बनाया जाए तथा विद्यालय के कर्मचारियों की स्कूल खुलने एवं छूटने के समय ड्यूटी लगायी जाए। इसके अलावा विद्यालय प्रबन्धक/प्राचार्याे द्वारा ड्राईवर का पहचान पत्र, मोबाईल नमबर, नेम प्लेट तथा निर्धारित वर्दी अनिवार्य किया जाए तथा स्कूली वाहनों से सम्बन्धित फीस का निर्धारण किया जाए।

        इस अवसर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[ Read More ]»

गोण्डा- जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर



गोण्डा । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के उपचार, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

         निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जिला अस्पताल को निर्देशित किया कि अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाय।

       जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 

       उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा अस्पताल में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

      सभी अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

       निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जिला अस्पताल डॉ. अनिल तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[ Read More ]»

गोण्डा- अधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मौजूदगी में थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक

  


मेहनवन- गोण्डा । आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गत सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में व क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव धानेपुर मय पुलिस बल की उपस्थिति में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारों और मौलवियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी (पीस कमेटी की बैठक) आयोजित की गई ।

   बैठक के दौरान उपस्थित ताजियादारों से उनके संबंधित क्षेत्रों में रखे जाने वाले ताजिया की निर्धारित ऊंचाई, जुलूस के पारंपरिक रूट और समय आदि के विवरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही, जुलूस के मार्ग में आने वाले निचले विद्युत तारों व पेड़ों की डालियों आदि से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिसके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया गया।

       अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया और अपील की गई कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्योहार को शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दें। बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और ताजियादारों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

[ Read More ]»

गोण्डा-इंडियन बैंक कोऑपरेटिव सोसाइटी में करोड़ों के घोटाले में नामजद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ी, जांच शुरू

 



-- 1997 से 2020 तक चला फर्जीवाड़ा, SI सोनू कुमार ने शुरू की जांच, 23 साल के रिकॉर्ड तलब

गोण्डा। जिले की इंडियन बैंक इम्प्लाइज क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की शाखा में हुए 4 करोड़ 90 लाख रुपये के बड़े घोटाले में नामजद 69 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक उपनिरीक्षक सोनू कुमार ने जांच तेज कर दी है और सोसाइटी से 23 साल का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।


क्या है पूरा मामला

सोसाइटी के सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बीते 12 जून को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि वर्ष 1997 से 2020 के बीच तैनात रहे बैंक प्रबंधकों, कैशियर सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता की और सोसाइटी की धनराशि का गबन कर लिया। 

जांच अधिकारी ने मांगे 23 साल के साक्ष्य

मामले के विवेचक उपनिरीक्षक सोनू कुमार ने सोसाइटी के सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर वर्ष 1997 से 2020 तक के सभी कागजी, इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि घोटाले को किस तरीके से अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन शामिल था। 

        सचिव रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचक के निर्देश पर कागजात इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया गया है। SI सोनू कुमार ने जल्द से जल्द सभी वित्तीय रिकॉर्ड और साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


समझौते के बाद भी नहीं जमा की रकम

जांच में सामने आया है कि गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद आरोपियों से समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 4 करोड़ 90 लाख रुपये की घोटाले की राशि सोसाइटी में जमा नहीं की। इसी के बाद सचिव ने सभी 69 अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।


विवेचक बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

विवेचक उपनिरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वादी से साक्ष्य मांगे गए हैं और वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है ताकि घोटाले की सही राशि का पता चल सके। जांच पूरी होते ही सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में इस बड़े वित्तीय घोटाले को लेकर कर्मचारियों और खाताधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

[ Read More ]»

गोण्डा-दो गोवंश तस्कर गिरफतार चार सांड बरामद

 


टिकरी-गोण्डा। वजीरगंज थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार सांड बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

      मिली जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। सूचना मिली थी कि कुछ लोग लावारिस घूम रहे गोवंशों को पकड़कर वध के उद्देश्य से दूसरे राज्य ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर दो युवकों को चार सांडों के साथ पकड़ लिया।

      गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार कोरी (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवीदयालपुर अजवनगर थाना वजीरगंज तथा आकाश निषाद (20 वर्ष) निवासी किशुनदासपुर थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य साथी विपिन सिंह अजबनगर के साथ मिलकर गोवंशों को पकड़कर बिहार ले जाकर बेचने का कार्य करते थे।टीम का मुखिया पुलिस को देखते ही विपिन सिंह मौके से फरार हो गया।

       पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार सांड बरामद किए, जिनके गले में रस्सियां बंधी हुई थीं। बरामद गोवंशों को मौके पर पानी पिलाकर उनकी रस्सियां खुलवाई गईं तथा सुरक्षित रूप से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाद में सभी गोवंशों को संबंधित गोशाला भेज दिया गया।

      थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5(क)/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(छ) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

[ Read More ]»

गोण्डा-जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-265/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 190 बीएनएस से सम्बन्धित 1 आरोपी अभियुक्त-1. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप निवासी ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

       मिली जानकारी के मुताबिक वादी हीरालाल मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद  ग्राम बधईपुरवा परेटा थाना परसपुर जिला गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 12.6.2026 को करीब दिन में 12.30 बजे उनका लड़का व भतीजा मोटरसाइकिल लेकर पचईपुरवा चौराहे के पास पहुचा की सामने से विपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर जान से माने की नियत से लाठी डन्डा से उसके लड़के व भतीजे को सर पर मारे है जिससे काफी चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 1 आरोपी अभियुक्त- 1. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप निवासी ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

[ Read More ]»

गोण्डा-पंचायत मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति




-एसडीएम से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

करनैलगंज-गोण्डा। ग्राम पंचायत ढेमा की पंचायत मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

      ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत ढेमा के अंतर्गत डेमा, बिड़वा और याकूबपुर राजस्व ग्राम आते हैं। वर्ष 2021 की पंचायत मतदाता सूची में कुल 1521 मतदाता दर्ज थे। दिसंबर 2025 में यह संख्या घटकर 1427 रह गई, जबकि वर्ष 2026 की वर्तमान सूची में केवल 1007 मतदाता ही दर्ज हैं। इस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में 500 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं।

      शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई परिवारों के सभी सदस्यों के नाम एक साथ मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

     ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच किसी सक्षम अधिकारी अथवा स्वतंत्र टीम से कराई जाए और यदि किसी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जाहिद हुसैन, हर्ष कुमार, शिवकुमार, राम निवास, कमलेश समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

       उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

[ Read More ]»
”go"