गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-265/2026, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 190 बीएनएस से सम्बन्धित 1 आरोपी अभियुक्त-1. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप निवासी ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वादी हीरालाल मिश्रा पुत्र भगौती प्रसाद ग्राम बधईपुरवा परेटा थाना परसपुर जिला गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 12.6.2026 को करीब दिन में 12.30 बजे उनका लड़का व भतीजा मोटरसाइकिल लेकर पचईपुरवा चौराहे के पास पहुचा की सामने से विपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर जान से माने की नियत से लाठी डन्डा से उसके लड़के व भतीजे को सर पर मारे है जिससे काफी चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 1 आरोपी अभियुक्त- 1. राहुल कश्यप पुत्र शिव बहादुर कश्यप निवासी ग्राम नया पुरवा मौजा बसन्तपुर थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

