गोण्डा। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नई हनुमान गढ़ी से देशभक्ति नारों के गूंज के साथ प्रारंभ होकर गुरुनानक चौराहा, सरयू प्रसाद इंटर कालेज व एलबीएस चौराहे से होते हुए गांधी पार्क परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बल के जवान भी साथ साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में आलोक श्रीवास्तव, आर सी पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, पंकज भारतीय, प्रदीप तिवारी, अंकुर गर्ग, नरेंद्र लाल गुप्ता, हामिद, बजरंग त्रिपाठी, हरि सिंह बादल, हेमंत पाठक, सुनील तिवारी, अतुल यादव व कई महिला पत्रकार सहित सैकड़ों पत्रकार साथी शामिल रहे।

