गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-समाजसेवी संस्था ने शहीदों की स्मृति में आयोजित किया “रक्तवीर" कार्यक्रम



गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शहीदों की स्मृति एवं उनके बलिदान को नमन करते हुए समाजसेवी संस्था रुद्र फाउंडेशन द्वारा “रक्तवीर” कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

       कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।

       इस अवसर पर रुद्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम समाज और मानवता के हित में अपना योगदान दें। रुद्र फाउंडेशन परिवार के अभिषेक शुक्ला, सौरभ दुबे, आकाश दुबे, शिवम मिश्रा, चंदन तिवारी, शिवम तिवारी, प्रभाकर पाठक सहित कई युवाओं ने रक्तदान करके शहीदों को नमन किया । इस अवसर पर डॉ ओ एन पांडे, डॉ अजय शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, चेतन अग्रवाल, सनी तिवारी, तुषार मिश्रा, हिमांशु दुबे, हरिओम सहित कई युवा उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन शहीदों को श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए किया गया।

”go"