गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एक ही गाँव में तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी उठा ले गए चोर

 


-करीब 50 लाख के जेवर और साढ़े चार लाख नकदी चोरी का दावा

-लगातार वारदातों से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान।

गोण्डा। जनपद अन्तर्गत करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बना डाला। हीरापुर कमियार चौहानन पुरवा में छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए चोरो ने लाखों रुपये के सोने-चां

दी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। तीन अलग-अलग पीड़ितों द्वारा करनैलगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक ही गांव में एक ही रात्रि में तीन घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं।

       करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर कमियार (चौहानन पुरवा) निवासी देवपाल सिंह पुत्र रामशरण सिंह द्वारा बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 11/12 अगस्त 2026 की रात्रि में चोर दो मंजिले मकान की छत के रास्ते कमरे में घुस गए। इसके बाद आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये और नकदी करीब ढाई लाख रुपये बताई है।

     घटना की जानकारी होने पर 12 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

        इसी गांव के बलजीत सिंह पुत्र रामशरण सिंह ने भी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए। कमरे में रखे संदूक व अन्य सामान को खंगालकर उनकी पत्नी तथा बेटियों माधुरी और बब्ली के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये तथा नकदी करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई और घटना के शीघ्र राजफाश की मांग की है।

       ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। वारदातों के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की बात तो करती है, लेकिन घटनाओं का ठोस खुलासा और आरोपितों की गिरफ्तारी कब होगी, इसका जवाब पीड़ितों को नहीं मिल रहा है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

        ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त होती तो चोरों के हौंसले इतने बुलंद नहीं होते। एक ही रात में तीन घरों में चोरी से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले गंभीरता से लेते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र राजफाश करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

      वहीं ग्राम पंचायत हीरापुर कमियार के ग्राम प्रधान पंकज सिंह पुत्र जगरूप सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 11/12 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके मकान में घुस आए। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

     तीन घरों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोतवाली पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश न लग पाना और पुरानी घटनाओं के खुलासे को लेकर उठ रहे सवाल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से घटनाओं की जांच की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका था।

”go"