गोण्डा। थाना मोतीगंज पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव का प्रमोशन उप निरीक्षक पद पर होने पर मंगलवार को थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने अशोक कुमार यादव को कंधे पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से ड्यूटी करने पर पदोन्नति अवश्य मिलती है। उन्होंने आशा जताई कि नए दायित्वों का निर्वहन भी इसी लगन और निष्ठा के साथ करेंगे।। पदोन्नति की सूचना मिलते ही थाना मोतीगंज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने अशोक कुमार यादव को फूलमाला पहनाकर बधाई दी। साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

