गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कृषि निर्यात निगरानी समिति की मण्डलीय समीक्षा बैठक संपन्न

 


-मण्डल के सभी जनपदों में जिलाधिकारी द्वारा कृषि निर्यात वैन को फ्लैग ऑफ कर प्रचार प्रसार भी कराया जाय।

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के अंतर्गत कृषि निर्यात निगरानी समिति की मण्डलीय समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव सभागार में संपन्न हुई।

      बैठक में मण्डल के चारों जनपदों गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से कृषि एवं कृषि उत्पादों के निर्यात की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि मंडल के सभी जनपदों में कृषि निर्यात वैन को जिलाधिकारी द्वारा फ्लैग आफ करवाई कर प्रचार प्रसार भी कराया जाय जिससे आमजन को भी जानकारी हो सके जनपद के जो भी लक्ष्य है उनका हर हाल में पूरा किया जाए, फूड प्रोसेसिंग को विद्यालय में कोर्स कर लोगों को जागरुक भी किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन जनपदों में जो भी समस्याएं हैं उनका संयुक्त प्रपोजल बनाकर शासन में भेजा जाए

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश-


1. निर्यात को बढ़ावा-

 मण्डल से गेहूं, चावल, मक्का, सब्जी, फल एवं प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ाने के लिए निर्यातकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


2. गुणवत्ता एवं मानक:निर्यात हेतु भेजे जाने वाले उत्पादों में गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं फूड सेफ्टी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


3. समस्याओं का निस्तारण- निर्यातकों को प्रमाण पत्र, मंडी, परिवहन एवं कोल्ड चेन से संबंधित आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।


4. किसान हित कृषकों को निर्यात से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो।


5. विभागीय समन्वय-

      कृषि, उद्यान, मंडी परिषद, एपीडा एवं कस्टम विभाग आपसी समन्वय से निर्यात प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाएं।

       बैठक में निर्देशित किया गया कि निर्यात के आंकड़ों की मासिक निगरानी की जाए तथा नई संभावनाओं वाले देशों/बाजारों को चिन्हित कर निर्यात को बढ़ावा दिया जाए।

        बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मंडी परिषद, एपीडा, निर्यातक संघ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

”go"