गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-झूलेलाल महोत्सव में हुआ फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का आयोजन

               


गोण्डा। गोंडा में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभु झूलेलाल की आरती की गई। उसके बाद लाल साईं का पांजड़ा का गायन किया गया। उसके पश्चात फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो की शुरुआत की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 2 साल से लेकर 7 साल के बच्चों ने एवं फैशन शो में 7 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। सिंधी समाज के लोग अपने ही बच्चों की प्रस्तुति देखकर गदगद हो गए। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक तरीके से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में पल्लव (अरदास) का गान हुआ। उसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद लिया।

        इससे पहले प्रातः 9 बजे सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी व राजकुमार ठक्कुर के नेतृत्व में स्थानीय श्री झूलेलाल सिंधी धर्मशाला में झंडा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की ओर से मिष्ठान का वितरण किया गया।

           फैंसी ड्रेस में रजत लखमानी, ख्याति राहुजा,परम सिन्धी, सिंधुजा, दिव्यांश, ध्यान खत्री, तनीषा लालवानी, अक्षरा मनध्यान, जयति चेनानी, इशिता ठक्कुर, हार्दिक वलेचा, वैभवी कलानी फैशन शो में निधि राहुजा, मान्यता, पार्थ, जिया, कृपा, महर कालानी, दिशु लालवानी, अवनी नेभानि, युवराज जसवानी, शिवन्या ठक्कूर के अलावा मान्यता पार्थ कृपा जिया वैभवी सिंधुजा मैं 15 अगस्त के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति दी।

”go"