-तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक--बंशराज वर्मा।
गोण्डा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद गोंडा में आगामी 13 अगस्त 2026 को भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष बंशराज वर्मा ने पंडरी कृपाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रमवापुर श्याम स्थित जिला कार्यालय पर बताया कि यात्रा का नेतृत्व वे स्वयं और जिला सचिव राज दत्त वर्मा अपने पदाधिकारियों के साथ करेंगे।यात्रा जिला कार्यालय रमवापुर श्याम से शुरू होकर मुजेहना ब्लॉक होते हुए श्रीनगर बाबागंज बाजार पहुंचेगी। यात्रा में किसान संगठन के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल होंगे। जिला संगठन मंत्री हरिभान यादव ने भाकियू टिकैत के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान साथियों, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से किसानों में राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

