गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-शिव महापुराण कथा में खूब हुई अमृत वर्षा...



गोण्डा । सावन मास के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष छठी बार गोनार्द् लान में शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन का आयोजन, गोलार्ध किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन  पीठाधीश्वर संत कथा व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई के सानिध्य में बाबा बैद्यनाथ समिति एवं पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार गोंडा की तरफ से आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवालाख पार्थिव पूजन के प्रथम दिवस उपस्थित समस्त जनमानस को “कथा माहात्म्य एवं पुराण परिचय” के बारे में बताया गया,,

- शिवमहापुराण का परिचय

शिवमहापुराण सनातन धर्म के प्रमुख अठारह महापुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव के स्वरूप, महिमा, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, धर्म तथा शिवोपासना का विस्तृत वर्णन मिलता है। शिवमहापुराण की कथा को श्रद्धा और भक्ति से सुनने से मनुष्य के भीतर भगवान शिव के प्रति भक्ति जागृत होती है। कथा का उद्देश्य केवल कथा सुनना नहीं, बल्कि भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना है। भगवान शिव कल्याण के स्वरूप हैं। वे देवों के देव महादेव, करुणा के सागर और भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले आशुतोष कहलाते हैं। उनका संदेश है कि अहंकार, मोह और आसक्ति का त्याग करके सत्य, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए।

शास्त्रीय परंपरा में शिवकथा श्रवण को मन की शुद्धि, सद्बुद्धि और शिवभक्ति की प्राप्ति का साधन बताया गया है। कथा को श्रद्धा, नियम और सात्त्विक भाव से सुनना विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रथम दिवस का मुख्य संदेश

“शिवमहापुराण केवल सुनने का ग्रंथ नहीं, जीवन को शिवमय बनाने का मार्ग है।” प्रथम दिवस में कथा-व्यास श्री रविशंकर जी महाराज गुरुभाई ने भगवान शिव की महिमा, शिवपुराण की उत्पत्ति एवं महत्व, कथा श्रवण की विधि तथा भक्त और भगवान के संबंध को विस्तार से सभी को बताया। कथा समाप्ति के बाद आरती हुई उसके बाद हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। 

      शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान संतोष सोनी एवं आरती सोनी रहे। कथा के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी,संजय रस्तोगी,राकेश कसौधन, शिव शंकर सोनी,सोम सोनी,शिवकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंदे महराज ,राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, भूपेन्द्र आर्य,राम शंकर कसौधन,दीपेंद्र मिश्रा, विकास अग्रवाल,विपुल,आयुष सोनी,माया सोनी,कनक लता सोनी,ममता सोनी,रंजना सोनी,आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी, सरगम सोनी,सोनिया रस्तोगी,तनु सोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

”go"