गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कुष्ठ सेवा केन्द्र, बहराइच रोड, गोण्डा के प्रांगण में कुष्ठ रोगियों, दिव्यागों और उपस्थित अन्य मरीजों को फल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया।
उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। जिनमें डा० सी०के० वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ने उपस्थित लगभग 40 व्यक्तियों में लंच पैकेट व फल वितरित किया गया। उपस्थित गणमान्यजनो में चन्द्रप्रकाश, बिन्दु सिंह व आयुष सरन मौजूद रहे। इस दौरान अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नागेन्द्र सिहं सचिव, आनन्द सरन उपाध्यक्ष, रामफेर गुप्त, अरविन्द शंकर सिहं, अशोक कुमार गुप्त, सन्त प्रसाद शुक्ल, हर्षित सिंह, अनुज सिंह व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

