गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इटियाथोक पुलिस ने ट्राला चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का ट्राला और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 28.7.2026 को वादी महेश कुमार चौरसिया पुत्र संचित चौरसिया निवासी ग्राम बकठोरवा बाजार ने थाना इटियाथोक में तहरीर दी थी कि 27/28 जुलाई की रात उनके दुकान के बगल खड़ा नया लाल रंग का चार पहिया ट्राला चोरी हो गया। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 270/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 10.8.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी अभियुक्तों
गिरफ्तार अभियुक्त हैं:1. पंकज पुत्र राम केवल, निवासी विशुनपुर बैरिया, थाना कोतवाली देहात 2. रामू चौबे पुत्र अलखराम, निवासी डिहवा, थाना कोतवाली देहात 3. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, निवासी ठोरहंस, थाना कोतवाली देहात 4. अरविन्द तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, निवासी मझवा, थाना कोतवाली देहात
व 5. शेख अमानउल्लाह पुत्र शेख आशिक, निवासी उम्मेदजोत, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पंकज और रामू चौबे ने बताया कि वे गिट्टी-बालू ढोने का काम करते हैं। पैसों की जरूरत पर उन्होंने बकठोरवा बाजार में खड़े ट्राले को चोरी करने की योजना बनाई। गौरव चौबे से ट्रैक्टर लेकर 27 जुलाई की रात 12 से 1 बजे के बीच ट्राले को खींचकर ले गए। इसके बाद ट्राला 70 हजार में जितेन्द्र मिश्रा, फिर 80 हजार में अरविन्द तिवारी और अंत में 1.40 लाख में शेख अमानउल्लाह को बेच दिया गया। सभी को पता था कि ट्राला चोरी का है। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का ट्राला बाबू ट्रेडर्स, उम्मेदजोत से और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया गया। शेख अमानउल्लाह ट्राले पर नया पेंट-पॉलिश कराकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

